बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा में ऑक्शन की आड़ में स्क्रैप की तस्करी।
बोकारो जिला के सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा वासरी से ऑक्शन की आड़ में स्क्रैप की तस्करी की जा रही है इसका गोरखधंधा का भंडाफोड़ स्थानीय ग्रामीण के नेतृत्व किया, जब स्क्रैप लदे तीन ट्रक पकड़कर स्थानीय कथारा ओपी के हवाले कर दिया। कथारा ओपी पुलिस स्क्रैप लगे तीन ट्रक को सीसीएल प्रबंधन को सुर्पुद कर जांच करने का आग्रह किया है। अब देखना है कि मामले में सीसीएल प्रबंधन का क्या रुख रहता है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों ट्रक में स्क्रैप लोहे के साथ तांबा-पीतल का पार्ट्स भी लदे हुए हैं। जिसकी कीमत लाखों-लाखों रुपए में है। सीसीएल की संपत्ति की यहां लूट मची है ,जिस पर रोक लगाम लगाने की मांग ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन के साथ- साथ पुलिस प्रशासन से भी किया है।
वर्जन :कथारा वाशरी पीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है ,उसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।