SP के निर्देश पर तेनुघाट ओपी में थाना दिवस, अंचल निरीक्षक और अमीन रहे मौजूद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

SP के निर्देश पर तेनुघाट ओपी में थाना दिवस, अंचल निरीक्षक और अमीन रहे मौजूद

बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना के निर्देश पर जिले में थाना दिवस का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तेनुघाट ओपी में भी थाना दिवस मनाया गया, जहां जमीन से जुड़े विवादों का मौके पर ही निपटारा किया गया। तेनुघाट ओपी थाना प्रभारी भजन लाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में अंचल निरीक्षक अशोक दास और पेटरवार प्रखंड के अमीन प्रशांत कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।
थाना दिवस के दौरान जमीन से संबंधित दो मामलों का निष्पादन किया गया। पहला मामला उलगड्डा पंचायत और दूसरा मामला चांपी पंचायत से जुड़ा था। राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में दोनों पक्षों को सुनकर विवाद का समाधान निकाला गया।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य थाना स्तर पर ही जमीन और अन्य छोटे-मोटे विवादों का निपटारा करना है, ताकि लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़ें। इस पहल से आम जनता और गरीब परिवारों को काफी सहूलियत मिल रही है ग्रामीणों ने कहा कि कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बड़ा रूप ले लेता है। थाना दिवस जैसी पहल से गांव में शांति और भाईचारा बना रहेगा।इस मौके पर समाजसेवी विजय कुमार महतो, रामजी साव, अमृत सिंह, जालिम सिंह, लखु सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने पुलिस प्रशासन की इस सराहनीय पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!