तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर फैलाएंगे राष्ट्रभक्ति राजवीर सिंह राजावत

तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर फैलाएंगे राष्ट्रभक्ति राजवीर सिंह राजावत

दिनांक 7 अगस्त 2026 को जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान यात्रा की धौलपुर में एक कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुखराम कोली, डा शिवचरण कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक डॉ मनोज शर्मा, पूर्व मंत्री जगनमोहन बघेला, पूर्व जिला अध्यक्ष बांके लाल लोधा, प्रदेश मंत्री वी के कुशवाहा, कार्यक्रम सह संजोयक राहुल राना मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम को बोलते हुए जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि यह कार्यक्रम 10 अगस्त से शुरू होगा, 11 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक चलेगा इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने, हर बूथ पर अधिकतम घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना, कार्यकर्ता घर-घर और दुकान-दुकान तिरंगा वितरित करेंगे पार्टी का कहना है कि इसका मकसद राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश हर घर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का संचालन कमल पहाड़िया ने किया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम सहसंयोजक राहुल राणा ने सभी का धन्यवाद दिया, कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पर उपस्थित रहेl तिरंगा यात्रा के लिए जिला टीम इस प्रकार है तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक डॉ.मनोज शर्मा, सह संयोजक भूपेंद्र घुरइया पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा और राहुल राणा युवा मोर्चा बनाए गए हैं और चारों विधानसभाओं के संयोजक विधानसभा प्रत्याशी राजाखेड़ा नीरजा शर्मा,धौलपुर से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा , बाड़ी से गिरिराज सिंह मलिंगा, बसेड़ी से सुखराम कोली को संयोजक बनाया गया हैं और तिरंगा यात्रा का अभियान 10 अगस्त से 14 अगस्त तक गति को प्रदान करेगा , 11अगस्त को तिरंगा यात्रा राजाखेड़ा में 13 अगस्त को तिरंगा बसेड़ी में 12 तारीख बाड़ी एवं धौलपुर में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगीl

 

 

ब्यूरो चीफ़ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!