SIR-2026 की तैयारी शुरू, बेरमो में 67 बूथों के कर्मियों को प्रशिक्षण  

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट 

 

 

:SIR-2026 की तैयारी शुरू, बेरमो में 67 बूथों के कर्मियों को प्रशिक्षण  

बेरमो में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, नाम जोड़ने-सुधारने पर जोर 

आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को  बेरमो प्रखण्ड में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।बेरमो प्रखण्ड सभागार में अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक सह BDO मुकेश कुमार बेरमो ने मतदान केंद्र संख्या 01 से 67 तक के बूथ लेवल ऑफिसर, वॉलंटियर्स और प्रतिनियुक्त शिक्षकों को SIR-2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची में नए नाम कैसे जोड़े जाएं, मृत या शिफ्ट हुए मतदाताओं के नाम कैसे हटाए जाएं और गलतियों में कैसे सुधार किया जाए।मौके पर श्री मिथिलेश पाण्डेय, श्री उमेश कुमार, श्री गौरव सिन्हा सहित प्रखण्ड के कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। प्रशासन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!