बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा।
:संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा बीएंडके के आह्वान पर बोकारो जिला के सीसीएल, बीएडके महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष कोयला मजदूरों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कोयला मजदूरों के लिए 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया और जेबीसीसीआई-12 का गठन जल्द से जल्द करने की मुख्य मांग उठाई गई।लंबित समझौते: 11वें वेतन समझौते से जुड़े पुराने और लंबित मुद्दों को तुरंत लागू करने की बात कही गई। केंद्र सरकार के चारों नए लेबर कोड को रद्द करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कोल इंडिया और कोयला खदानों के निजी करण की नीतियों का विरोध किया गया। इंटक, सीटू, एटक और एचएमएस सहित विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम की अघ्यक्षता दिगम्बर महतो व संचालन विजय भोई ने किया। इस दौरान यूनियन नेता श्यामल कुमार सरकार, लखन लाल महतो,जय नारा यण महतो,भागीरथ शर्मा, सुबोध सिंह पवार,पंकज महतो, सुजीत घोष, विकास सिंह, राहुल कुमार,प्रताप सिंह, सुशील सिंह,अरूणजय सिंह, पंचानन मंडल, कर्मा तुरी, रोशन सिंह, सुनील शर्मा, शिव नारायण गोप, शंकर नायक, जयनाथ तांती, मनोज पासवान,संजय सिंह, आभाष चंन्द्र गांगुली, नागेंद्र गुप्ता सहित दर्जनो लोग मुख्य रूप उपस्थित थे।