MMDR एक्ट के तहत CISF की कार्रवाई, 1.8 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

MMDR एक्ट के तहत CISF की कार्रवाई, 1.8 टन अवैध कोयला जब्त

CISF का लगातार एक्शन, अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

बोकारो में अवैध कोयला कारोबार पर CISF की कार्रवाई लगातार जारी है। MMDR एक्ट के तहत एक बार फिर बड़ी जब्ती हुई है। बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी एरिया अंतर्गत कारीपानी फुटबॉल ग्राउंड के पास 10 अगस्त सोमवार को अवैध कोयला रखे होने की गुप्त सूचना CISF CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को मिली थी।
सूचना पर CISF की छापेमारी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां से 1.8 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त कोयले का वजन कराने के बाद उसे CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।इस संयुक्त कार्रवाई में उप कमांडेंट श्री दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, SI अमित कुमार, HK सिंह और QRT टीम के जवान शामिल थे।CISF ने कहा है कि माइनिंग क्षेत्र और आसपास अवैध खन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!