स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ो लोगों की हुई जांच।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ो लोगों की हुई जांच।

सीसीएल ढोरी ने ढोरी बस्ती में लगाया मेगा हेल्थ कैंप।

 

बोकारो जिला के सीसीएल ढोरी क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय अस्पताल ढोरी की सीएसआर की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ढोरी बस्ती में किया गया। शिविर मे डॉ.सुभेनदु शर्मा ने लगभग 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और ज़रूरत मंदों को मुफ़्त दवाएं भी दी। मौके पर चिकित्सक एवं उनकी टीम ने कहा कि सीसीएल सिर्फ कोयला उत्पादन ही नहीं करती, बल्कि सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करती है। कोलियरी के आसपास गांवो में सीएसआर के तहत शिक्षा, चिकित्सा सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराती है। सीसीएल का निरंतर प्रयास रहा है कि जिस क्षेत्र में कोयला का खनन किया गया है, उससे प्रभावित परिवारों के बीच पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य के साथ पपलो में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अन्य गांवों में भी यह सिलसिला लगातार जारी है। मौके पर फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, मोहम्मद इबरार सहित कई अस्पताल कर्मी शामिल‌ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!