बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
CCL कारो खुली खदान के पीओ सुबोध कुमार बने जीएम, कोयलांचल में बधाईयों का तांता
बोकारो जिला के CCL कारो खुली खदान के प्रोजेक्ट ऑफिसर सुबोध कुमार को महाप्रबंधक GM के पद पर प्रमोशन मिला है। उनके प्रमोशन की सूचना मिलते ही बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में खुशी की लहर है।सुबोध कुमार के प्रमोशन पर CCL प्रबंधन के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।बधाई देने वालों में शामिल:इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह*, इनमोसा नेता अनिल सिंह*, निरंजन सिंह,डोमन पासवान, कोल व्यवसाई अभय कुमार सिंह,RC-MU कारो के सचिव प्रताप सिंह,अध्यक्ष अरुणजय सिंह,करमा टुड्डू,ओम प्रकाश चौहान* सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मी शामिल हैं।सभी ने सुबोध कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उनके अनुभव से कारो क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी।