राजाखेड़ा में गूंजा हर-हर महादेव,संतों की अगुवाई में निकली भव्य शिव यात्रा।

राजाखेड़ा में गूंजा हर-हर महादेव,संतों की अगुवाई में निकली भव्य शिव यात्रा।

मृत्युंजय मंत्र के साथ शुरू हुई जिला स्तरीय हिंदू जागरण शिव यात्रा,नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा।

बछेकी धाम तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

 

राजाखेड़ा।बुधवार को राजाखेड़ा की सड़कों पर आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला स्तरीय सनातन धर्म हिंदू जागरण शिव यात्रा राजाखेड़ा पुलिस चौकी से मृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बछेकी धाम हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।संतों की अगुवाई में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा, कार्यकर्ता और साधु-संत शामिल हुए। संत राजू गिरी एवं संत मनीष पटसारिया विरोंधा यात्रा के प्रमुख आकर्षण रहे। यात्रा के मार्ग में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।हिंदू जागरण मंच के जिला कार्यक्रम प्रभारी अंजनी पाराशर भी यात्रा में मौजूद रहे। जिला टोली से हरेन्द्र ओझा, लक्ष्मीकांत गुप्ता और राजू तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों की टोली भी शामिल रही।

कुश राठौर और सत्यम गुप्ता ने संभाला मुख्य ध्वज….राजाखेड़ा में यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता मुख्य ध्वज वाहक रहे।भगवा ध्वज और धार्मिक जयघोष के साथ आगे बढ़ती यात्रा ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।इस दौरान विशाल उपाध्याय, रामचित्र,मदन राना, यशपाल, सुमेर सिंह, सुभाष वैष्णव, हर्षित तिवारी,राजकुमार सोनी,शैलेन्द्र परिहार, गुड्डू ठाकुर,चेतन गुप्ता, संतोष उदैनिया, सुघर सिंह, बबलू सविता, विमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

धार्मिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…….यात्रा के दौरान कलाकारों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित नगरवासियों में भी यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया।राजाखेड़ा नगर का भ्रमण करने के बाद शिव यात्रा बछेकी धाम हनुमान मंदिर पहुंची।यहां संतों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद यात्रा का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान राजाखेड़ा का माहौल भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!