नरकटियागंज संवादाता दीपू साह
पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर स्थित पानी टंकी के एंगल में लटके एक युवक का शव बुधवार को मिला है
सव को देखने के लिए लोगों का भीड़ जुटने लगी मृत युवक के शव पर जैकेट व नाइट पेंट मौजूद था मृत्य युवक हट्टा कट्टा वह काफी लंबा था युवक के गले में जो फंदा है वह बिस्तर का चादर का था जिसे आत्महत्या की बात बताई जा रही है
वहीं युवक का पैर व फंदा देखकर प्रतिक हो रहा है हत्या कर आत्महत्या की घटना देने की कोशिश की गई है युवक के शरीर पर कहीं पर भी जख्म कि निशान नहीं था वही रेल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है घटनास्थल पर रेल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद रहे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है