बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
तेनुघाट जलापूर्ति योजनाओं की मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने की समीक्षा,
बोकारो :पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कॉन्फ्रेंस हॉल में धनबाद अंचल अंतर्गत तेनुघाट बहु-ग्रामीण एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में विशेष रूप से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।
मंत्री ने योजनाओं की भौतिक प्रगति, भुगतान स्थिति, क्षेत्र भ्रमण से सत्यापन और क्रियाशील घरेलू नल संयोजन की स्थिति को प्रमुख आधार बनाया।गोमिया विधानसभा में घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति -प्रखण्ड कुल घरों की संख्या नल जल युक्त घर प्रतिशत
गोमिया 52समीक्षा के दौरान मंत्री ने योजनाओं में अपेक्षित तेजी नहीं आने और लंबित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश -मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद ने कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि राज्य स्तर से एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर सभी योजनाओं का स्थलीय अवलोकन एवं विस्तृत समीक्षा कराई जाए। जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनमें 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र भ्रमण को प्राथमिकता दें, ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित पेयजल देना है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता, पीएमयू, मुख्य अभियंता सी.डी.ओ., धनबाद के अधीक्षण अभियंता सहित चास एवं तेनुघाट प्रमंडल के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।