डीएवी कथारा में विद्यार्थियों के आधार MBU अपडेट के लिए विशेष शिविर का आयोजन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

डीएवी कथारा में विद्यार्थियों के आधार MBU अपडेट के लिए विशेष शिविर का आयोजन

 

 

बोकारो जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में विद्यार्थियों के आधार एमबीयू यानी Mandatory Biometric Update को अद्यतन करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।विद्यालय के सीनियर विंग स्थित सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में उन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है, जिनका एमबीयू अभी तक लंबित है। शिविर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तथा 18 सितंबर को कक्षा तृतीय से कक्षा षष्ठ तक के विद्यार्थियों के आधार एमबीयू अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।एक दिन में अधिकतम 40 विद्यार्थियों का एमबीयू अपडेट किया जाएगा। कक्षा षष्ठ के विद्यार्थियों का अपडेट परीक्षा समाप्त होने के पश्चात किया जाएगा। विद्यार्थियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ शिविर में उपस्थित होना है तथा उनके अभिभावक की उपस्थिति अनिवार्य है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-I के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने कहा कि आधार एमबीयू विद्यार्थियों के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया है। उन्होंने अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवाने और विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा का समय पर लाभ उठाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!