एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल में करोना टीका शिविर का आयोजन

एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल में करोना टीका शिविर का आयोजन
10 मार्च 2022 को स्थानीय एम. के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में करोना टीका शिविर का आयोजन किया गया। इसी शिविर में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के छात्रों ने करोना टीका की दूसरी खुराक ली। इस शिविर में एकादश कक्षा के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी .एन. खान ने विद्यार्थियों को टीके के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस महामारी के बचाव हेतु टीका सर्वोत्तम उपाय है। बच्चे स्वयं टीका लेकर खुद को एवं अपने परिवार के साथ- साथ अन्य बच्चों एवं समाज में संपर्कित अन्य लोगों को भी इस महामारी से बचा सकते हैं। स्वास्थ्य ही उत्तम धन है। हमें इसकी रक्षा पूर्ण सतर्कता से करनी है।
यह शिविर जिला स्वास्थ्य समिति पलामू के तत्वाधान में आयोजित हुआ था। प्राचार्य जी ने इस कार्य में लगे अपने वरीय शिक्षको को धन्यवाद दिया। पलामू निखिल कुमार पलामू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!