धौलपुर SP विकास सांगवान की कार्यशैली की हो रही चर्चाएं, नगर निकाय चुनाव से लेकर देव छठ मेले तक दिखी पुलिस की मुस्तैदी
धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
नगर निकाय चुनाव के दौरान पुलिस की कड़ी मुस्तैदी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका की आमजन ने सराहना की। चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी और गश्त बढ़ा रखी थी।
वहीं दूसरी ओर जिले के प्रसिद्ध देव छठ मेले में भी पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। भारी भीड़ के बावजूद पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बखूबी संभाला।
एसपी सांगवान की इस कार्यशैली से आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल है। जिले में लगातार अपराधियों पर कार्रवाई और त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर