भारतीय जनता पार्टी सहरसा द्वारा आज शंकर चौक पर विधानसभा की 4 राज्यों की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं पटाखे जला कर

जिला ब्यूरो शिव कुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी सहरसा द्वारा आज शंकर चौक पर विधानसभा की 4 राज्यों की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं पटाखे जला कर , मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है।
जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि आज जनता ने एक ऐतिहासिक विजय भाजपा को दी है। इसके लिए इन राज्यों के भगवान तुल्य जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। चुनाव में भारतीय जनता जनता पार्टी द्वारा जो वादा किया गया था जहां सरकार पहले थी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सारी घोषणाएं पहले की तरह पूर्ण होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और भारत के साथ अन्य राज्यों में जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है वहां जनता की प्रगति, विकास और विश्वास पर पूर्ण रूप से खड़ी हुई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ शशांक सुमन विक्की, पूर्व पार्षद प्रवीण आनंद, दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष भैरव झा, महिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी, युवा अध्यक्ष मनीष कुमार, भागेश्वर शर्मा, मनीष चौधरी,शक्ति गुप्ता,अभिषेक वर्धन, संतोष गुप्ता, तरुण दास,अमित आनंद सचिन कुमार, रंजना देवी, सुगमणि देवी, इंदिरा देवी, संजू देवी, रितु देवी, मीना देवी, रूबी देवी ,कविता देवी, रेखा देवी, अभिनव सिंह, प्रशांत सिंह राठौर, अमित सिंह, रतन दुबे, अमित कुमार, गौरव वर्मा गोलू, सोनू गुप्ता, चितरंजन मिश्र, सुनीता देवी, मनोहर झा, कुश मोदी, सिंकु सिन्हा, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!