कथारा ओपी के नए प्रभारी राहुल कुमार राम ने संभाला पदभार, कहा- जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा ओपी के नए प्रभारी राहुल कुमार राम ने संभाला पदभार, कहा- जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता

 

बोकारो पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद बोकारो जिले में कई थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके स्थान पर राहुल कुमार राम को कथारा ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को नए ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने कथारा ओपी में अपना योगदान दिया। इससे पूर्व राहुल कुमार बोकारो जिले के नावाडीह थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। तबादला आदेश के बाद उन्होंने नावाडीह से विरमित होकर कथारा में अपना पदभार ग्रहण किया।कथारा ओपी का प्रभार लेने के बाद नए प्रभारी राहुल कुमार राम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नियंत्रण करना और अमन-शांति स्थापित करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।उन्होंने आगे कहा कि जनता में पुलिस के प्रति मैत्री भाव और विश्वास पैदा कर क्षेत्र में बेहतर और भयमुक्त वातावरण तैयार किया जाएगा। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की है ताकि कथारा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!