जारंगडीह में SIR को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर हुई चर्चा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जारंगडीह में SIR को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर हुई चर्चा

 

बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड क्षेत्र के जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में जारंगडीह दक्षिणी पंचायत का SIR कार्यक्रम 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीएलओ सुपरवाइजर प्रदीप कुमार यादव ने किया।इस मौके पर संजय कुमार, सैयद सकलेन मेंटेनेंस सुपरवाइजर, संगीता श्रीवास्तव बीएलओ, जारंगडीह दक्षिणी पंचायत की मुखिया सुमंती देवी, इम्तियाज अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक बोकारो रंजीत कुमार को भी आना था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ पाए, जिसके कारण प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के दौरान SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची में त्रुटियों में सुधार को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया कि कैसे पंचायत क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।बता दें कि SIR चुनाव आयोग द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है ताकि कोई भी योग्य नागरिक वोट डालने से वंचित न रहे और लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!