बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.605 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में 21 सितंबर 2020 सोमवार को कोयला चोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान लगातार जारी है।सीसीएल करगली परियोजना में गुप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर बीएंडके और ढोरी एरिया के मुख्य मार्गों – कारो मोड़, हिंदुस्तान पुल और जरंगडीह रोड में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। ड्रोन सर्विलांस और छापेमारी के जरिए निगरानी रखी जा रही है।सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा है।अभियान के दौरान हिंदुस्तान पुल पर नाकाबंदी कर 3.695 टन और कारो एक्सकेवेशन के पीछे से 1.910 टन अवैध रूप से भंडारित कोयला बरामद किया गया। कुल 5.605 टन अवैध कोयला जब्त कर एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया है।इसके साथ ही क्षेत्र में बाइक, स्कूटर और साइकिल पर अवैध कोयला ले जाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया जा रहा है।अवैध खनन के खिलाफ जागरूकता के लिए सीआईएसएफ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को एमएमडीआर एक्ट के प्रावधानों और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है।सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला गतिविधियों के खिलाफ सघन जांच, ड्रोन सर्विलांस और कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।अभियान में मौजूद:श्री के.बी.ए. श्रीधर, सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार पाण्डेय, इंस्पेक्टर रवि रंजन, आर.के. सरोज, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, क्यूआरटी टीम, आसूचनाकर्मी सहित अन्य जवान।