विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं की बिजली काटी

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं की बिजली काटी

बोकारो : बीसीसीएल दुग्दा कोल वाशरी के विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अवैध विद्युत कनेक्शन और बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया। उप प्रबंधक (विद्युत) अभिषेक कुमार और सीआईएसएफ इंस्पेक्टर एच आर प्रसाद के नेतृत्व में दुगदा गोलाई, दुगदा बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दुकानों एवं बिल बकाया दुकानदारों के करीब एक दर्जन कनेक्शन काटे गए। उप प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध कनेक्शन के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है, जिससे लोड शेडिंग और बार-बार बिजली कटने की समस्या हो रही है। साथ ही बिजली के तार टूट कर गिर रहे हैं, जिससे कभी भी अप्रिय हादसा हो सकता है। उन्होंने लोगों से वैध कनेक्शन लेने और समय पर बिल जमा करने की अपील की। अभियान में विद्युत फोरमैन इंचार्ज रजनीकांत मिश्रा, फोरमैन मंतोष सिंह, बी सी सिंह, आर पी तुरी, सतेंद्र सिंह, चंदन कुमार, राजा रंजीत, अरुण यादव समेत कई कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!