पुराना शीशम का पेड़ जड़ से उखड़ कर गिरा, आवागमन बाधित ट्रक बाल बाल बचा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

पुराना शीशम का पेड़ जड़ से उखड़ कर गिरा, आवागमन बाधित
ट्रक बाल बाल बचा

 

बोकारो जिला के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह मल्हानटांड़ के पास एक पुराना शीशम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया. पेड़ की एक भारी डाल सड़क से गुजर रहे ट्रक के पिछले हिस्से पर जा गिरी, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, घटना में चालक बाल-बाल बच गया. पेड़ और डालियों के सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा.बारिश के बीच अचानक उखड़ा पेड़ स्थानीय लोगों के अनुसार, शीशम का पेड़ काफी पुराना था और इसकी कई डालियां लंबे समय से सड़क की ओर फैली हुई थीं. बुधवार सुबह बारिश के दौरान अचानक पेड़ जड़ से उखड़ गया. इसी दौरान इसकी एक डाल ट्रक के पिछले हिस्से पर गिर गयी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.
सूचना मिलने पर जरीडीह के सीओ प्रणव ऋतुराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन की ओर से सड़क पर गिरी पेड़ की डालियों को काटकर हटाने का काम शुरू कराया गया.डालियां हटने के बाद शुरू हुआ आवागमन काफी प्रयास के बाद पेड़ और उसकी डालियों को सड़क से हटाया गया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी. सड़क पर पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!