बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बेरमो में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक,112, पॉक्सो, POSH एक्ट की दी जानकारी
बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बेरमो महिला थाना द्वारा छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।बोकारो जिला के बेरमो महिला थाना द्वारा आज 29 सितंबर 2026 मंगलवार को झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज, बेरमो* में डिग्री की छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, कानूनों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डायल 112,पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, POSH एक्ट,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, मोबाइल का सदुपयोग और कैरियर गाइडेंस* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़खानी या शोषण को चुपचाप सहन न करें, तुरंत पुलिस को सूचित करें।उन्होंने आपात स्थिति में तुरंत डायल 112,100, महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930* पर कॉल कर मदद लेने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें, अनजान लिंक, फेक कॉल और अश्लील मैसेज से कैसे बचा जाए।
पुलिस ने छात्राओं को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, घरेलू प्रताड़ना के खिलाफ कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (POSH एक्ट) और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस से सवाल-जवाब भी किए। कॉलेज प्रबंधन ने बेरमो महिला थाना की इस पहल की सराहना की।