प्रिया शर्मा का RAS भर्ती 2024 में RPS पद पर चयन गांव में खुशी की लहर

प्रिया शर्मा का RAS भर्ती 2024 में RPS पद पर चयन गांव में खुशी की लहर

सैपऊ उपखण्ड के गांव सेमरा की बेटी प्रिया शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है प्रिया शर्मा का RAS भर्ती 2024 में RPS (राजस्थान पुलिस सेवा) पद पर चयन हुआ है उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई

प्रिया शर्मा सुखदेव शर्मा की पुत्री हैं उनके चयन पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

ग्रामीणों ने कहा कि प्रिया शर्मा की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार का मान बढ़ाया बल्कि अपने गांव सेमरा का मान बढ़ाया है

प्रिया शर्मा के RPS पद पर चयन की खबर के बाद गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ग्रामीणों ने उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!