बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
डीएवी कथारा में ‘बेस्ट फ्रॉम वेस्ट’ और पोस्टर मेकिंग से दिया स्वच्छता का संदेश

बोकारो जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, कथारा में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ पखवाड़े के तहत ‘बेस्ट फ्रॉम वेस्ट’ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।‘स्वच्छता ही सेवा-2026’के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में 30 सितंबर बुधवार को विद्यार्थियों के लिए बेस्ट फ्रॉम वेस्ट’ और स्वच्छता आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता*का आयोजन किया गया।बेस्ट फ्रॉम वेस्ट गतिविधि में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को अपनी कल्पनाशीलता से उपयोगी और आकर्षक रूप दिया, जिसने अपशिष्ट के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं पोस्टर मेकिंग में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अपने विचार रखे।
विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान* ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है। ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करती हैं और स्वच्छता को संस्कार बनाती हैं।प्रतियोगिता के परिणाम पोस्टर मेकिंग में -कक्षा 12वीं की प्राची सेठ ने प्रथम, कक्षा 12वीं की नैंसी कुमारी तथा 9वीं की कुमारी गरिमा ने द्वितीय*, कक्षा 6वीं की संध्या कुमारी महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बेस्ट फ्रॉम वेस्ट में कक्षा 12वीं के सुंदरम ने प्रथम, कक्षा 9वीं ए की कुमारी गरिमा ने द्वितीय*, कक्षा 5वीं की उमेरा सिद्दीकी ने तृतीय* तथा कक्षा चौथी के अद्यान इम्तियाज ने चतुर्थ* स्थान प्राप्त किया।
इन गतिविधियों को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे, मीडिया प्रभारी बी के दसौंधी सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका रही।