बोकारो पुलिस केन्द्र में सिविल डिफेंस और फर्स्ट एड ट्रेनिंग,उपायुक्त और एसपी ने किया उद्घाटन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बोकारो पुलिस केन्द्र में सिविल डिफेंस और फर्स्ट एड ट्रेनिंग,उपायुक्त और एसपी ने किया उद्घाटन

बोकारो पुलिस केन्द्र में पुलिस कर्मियों के लिए सिविल डिफेंस और फर्स्ट एड ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

पुलिस केन्द्र, बोकारो* में 30 सितंबर 2026 बुधवार को उपायुक्त महोदय और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में Civil Defence and First Aid Training*का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उपायुक्त ने इस प्रशिक्षण को जीवन रक्षक प्रशिक्षण की संज्ञा देते हुए कहा कि ना सिर्फ पुलिस कर्मियों बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए ऐसा प्रशिक्षण होना आवश्यक है।वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटना व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय इस प्रशिक्षण की काफी महत्ता है। कहा कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हर नागरिक की जीवन की रक्षा की जा सकती है।बोकारो जिला में पदस्थापित/प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया था। अंततः इस प्रशिक्षण में कुल 300 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों ने भाग लिया।फर्स्ट एड प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणकर्ता द्वारा Golden Rule Of First Aid, DRSC AB* से संबंधित जानकारी देते हुए सड़क के किनारे या अन्य स्थान पर कोई व्यक्ति गिरा-पड़ा हुआ मिले तो किस प्रकार उसकी जान बचाने का तरीका, दुर्घटना के दौरान स्ट्रेचर कैसे बनाया जाता है,CPR कैसे करना है और रक्तस्राव के समय कैसे रक्त बहने से रोका जा सकता है, से संबंधित सारी जानकारी दी गई।अंत में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा सभी प्रशिक्षित लोगों से इस प्रशिक्षण का इस्तेमाल जीवन बचाने के लिए किये जाने को रेखांकित किया गया।इसके अलावे पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की सभी पेट्रोलिंग गाड़ी में First Aid Kit के साथ Temporary Stretcher बनाने हेतु दरी व 5 मीटर रस्सा रखने का निर्देश* दिया गया है। यह भी बताया गया है कि जो पुलिसकर्मी दुर्घटना के समय किसी नागरिक का जीवन बचाते हैं तो उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा व उनकी सेवा पुस्तिका में भी प्रविष्टि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!