बोकारो में पुलिस को मिला eSummons App का प्रशिक्षण, अब मोबाइल से ही तामिला होगा समन, पारदर्शिता और तेजी से होगा काम

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बोकारो में पुलिस को मिला eSummons App का प्रशिक्षण, अब मोबाइल से ही तामिला होगा समन, पारदर्शिता और तेजी से होगा काम

 

बोकारो पुलिस अब हाईटेक होने जा रही है।अब समन तामिला करने के लिए पुलिस को कागजी प्रक्रिया में नहीं उलझना पड़ेगा। इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में eSummons App का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।28 सितंबर 2026 सोमवार को नाथू सिंह मीणा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक,बोकारो की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो स्थित सभागार में eSummons App का प्रशिक्षण दिया गया।क्या है eSummons App eSummons App एक ऐसा ऐप है, जो मोबाईल के द्वारा समन को तामिला किया जाता है और तामिला अनुसंधानकर्ता के द्वारा ही तामिला किया जायेगा। यह समन और कानूनी नोटिसों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजने, ट्रैक करने और तामिला करने के लिए विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इससे ICJS के तहत पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कानूनी कार्रवाई में लगने वाले समय को कम करने के लिए तैयार किया गया है।इस प्रशिक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (मु0), पु0अ0नि0 सह थाना प्रभारी सेक्टर-4/बीएससिटी, पु0अ0नि0 दीपक कुमार राणा, पु0अ0नि0 अखिलेश कुमार, पु0अ0नि0 कुमार विक्रम सिंह, पु0अ0नि0 मनीष कुमार गुप्ता, पु0अ0नि0 शशिभूषण गोय, पु0अ0नि0 सतेंद्र पासवान, पु0अ0नि0 नित्यानंद भोक्ता, स0अ0नि0 पूसन पाहन एवं स0अ0नि0 रज्जी अहमद उपस्थित हुए। मृत्युंजय कुमार (FM) के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सभी उपस्थित प्रशिक्षु को निर्देश दिये कि eSummons App डाउनलोड करने के बाद रजिस्टर करने के उपरांत न्यायालय से आये समनों को स-समय तामिला करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!