बोकारो में UCO बैंक ATM से 1.20 लाख की चोरी का खुलासा,बिना ATM कार्ड के निकासी करते रंगेहाथ पकड़ाया, UPI/YONO हैक का शक

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बोकारो में UCO बैंक ATM से 1.20 लाख की चोरी का खुलासा,बिना ATM कार्ड के निकासी करते रंगेहाथ पकड़ाया, UPI/YONO हैक का शक

बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में UCO बैंक एटीएम से हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। आरोपी बिना एटीएम कार्ड के ही पैसे निकालते रंगेहाथ पकड़ाया है।बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति 29 सितंबर 2026 के अनुसार,28 सितंबर 2026 को सेक्टर-4 थानान्तर्गत UCO बैंक एटीएम सेक्टर-4 से अनाधिकृत रूप से पैसा निकासी* करने की घटना घटी थी।इस संबंध में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या-68/2026, दिनांक-28.09.2026 धारा-318(4) बीएनएस एवं 66(C) आईटी एक्ट* के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस कांड के वादी यूको बैंक,इस्पात नगर बोकारो के मैनेजर प्रकाश महतो हैं एवं पीड़ित श्यामलाल घोष हैं।कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रघुनाथ दत्ता, उम्र- 24 वर्ष, पिता बबलू दत्ता,पता- दुन्दीबाग,थाना बीएस सिटी जिला बोकारो* को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बिना एटीएम/ क्रेडिट कार्ड के ही एटीएम से निकासी करते रंगेहाथ पकड़ाया है।उक्त घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभि० रघुनाथ दत्ता के द्वारा UCO बैंक एटीएम सेक्टर-4 में अवैध रूप से पैसा निकासी के दौरान UCO बैंक के स्टॉफ के द्वारा पकड़ा गया तथा इनके पास से 20,000/- रूपया नगद एटीएम से चोरी किया हुआ पैसा बरामद किया गया था। पुलिस की गहन तलाशी में कुल 1 लाख 20 हजार रुपया नगद और एक मोबाईल बरामद* किया गया है।प्रारंभिक अनुसंधान में UPI ऐप/ YONO ऐप हैक करके एटीएम withdrawal जैसा मामला प्रतीत हुआ है। गहन अनुसंधान जारी है।* आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!