दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, तेलमचो ब्रिज पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, तेलमचो ब्रिज पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

 

आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए बोकारो पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने तेलमचो ब्रिज पर विशेष जांच अभियान चलाया।बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 28 सितंबर 2026, सोमवार को बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में तेलमचो ब्रिज पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के मद्देनजर* यह विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान भीड़-भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर नजर रखना जरूरी है।इस दौरान चास मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा आने-जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों, उनके सामानों और वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई। प्रभारी ने बताया अभियान अपराध पर नियंत्रण और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया है पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा के दौरान सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें और पुलिस प्रशासन को सहयोग करें ताकि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!