बेरमो में जीरो कोल लीकेज अभियान, 3.950 टन अवैध कोयला बरामद, 1 ऑटो और 5 बाइक जब्त, कारोबारियों में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

 बेरमो में जीरो कोल लीकेज अभियान, 3.950 टन अवैध कोयला बरामद, 1 ऑटो और 5 बाइक जब्त, कारोबारियों में हड़कंप

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो कोल लीकेज अभियान के तहत CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 4 टन अवैध कोयला बरामद किया गया है, जबकि अवैध परिवहन में लगे वाहनों को भी जब्त किया गया है।बेरमो थाना क्षेत्र में 28/29 सितंबर* की रात अमलो रेलवे साइडिंग से दीनदयाल चौक के मध्य अवैध कोयला परिवहन की रोकथाम हेतु CISF द्वारा ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान चलाया गया। आसूचना इनपुट के आधार पर सब एरिया कमांडर के नेतृत्व में CISF रेड टीम एवं आसूचनाकर्मियों ने छापामारी की।कार्रवाई के दौरान अवैध कोयला परिवहन में प्रयुक्त 01 ऑटो एवं 05 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। उक्त वाहनों पर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा कुल 3.950 टन (3,950 किलोग्राम) कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को CCL कांटा घर* में वजन कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत CCL प्रबंधन द्वारा ₹9,551/- आंकी गई है।जब्त 01 ऑटो एवं 05 मोटरसाइकिलों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है तथा बरामद कोयले को CCL प्रबंधन को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में MMDR Act-1957 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!