बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
कथारा में आधी रात को पुलिस का फुट पेट्रोलिंग, ओपी प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में बेवजह घूमने वालों से कड़ी पूछताछ
बोकारो जिला के कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम एक्शन मोड में नजर आए। देर रात 2 बजे पुलिस ने कॉलोनी क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर बेवजह घूमने वालों से पूछताछ की।बोकारो जिला के कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में देर रात 2:00 बजे कथारा ओपी अंतर्गत कॉलोनी नंबर-2, कॉलोनी नंबर-4 तथा रेलवे कॉलोनी में सघन फुट पेट्रोलिंग किया गया।पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर पूरे इलाके का जायजा लिया और सुनसान इलाकों में बेवजह घूम रहे व्यक्तियों को रोककर कड़ी पूछताछ* की। इस दौरान कई युवकों से रात में बाहर घूमने का कारण पूछा गया और सख्त हिदायत भी दी गई।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। कथारा ओपी प्रभारी ने कहा कि इस तरह की गश्त आगे भी जारी रहेगी ताकि कॉलोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।