कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन का चित्रण करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ आज यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर अभिनीत हिंदी ड्रामा फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है। बता दें कि यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन के दृश्यों को दर्शाया गया है। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में कश्मीर के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं
मिशन कश्मीर
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में कश्मीर में बढ़ रहे आतंकवाद का मुद्दा उठाया गया है। संजय दत्त जहां इसमें आर्मी ऑफिसर बने होते हैं, वहीं ऋतिक रोशन एक कश्मीरी युवा के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उस लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसे भड़काकर गलत दिशा दिखाई जाती है। दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।