बोकारो में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाइब्रेरी ग्राउंड से दो साइबर ठग गिरफ्तार, 9 ATM कार्ड और 4 स्मार्टफोन बरामद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बोकारो में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाइब्रेरी ग्राउंड से दो साइबर ठग गिरफ्तार, 9 ATM कार्ड और 4 स्मार्टफोन बरामद

 

बोकारो पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार साइबर थाना कांड संख्या 41/2026 में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 7 अक्टूबर 2006 बुधवार को दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर बोकारो जेल भेज दिया गया,पुलिस ने उनके पास से 9 एटीएम कार्ड, 4 स्मार्टफोन और नगद बरामद किया है बोकारो पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो से जारी प्रेस विज्ञप्ति 06.10.2026) के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को समय 11:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि साइबर अपराधी सेक्टर-06 थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइब्रेरी ग्राउंड में बैठे हुए हैं तथा साइबर अपराध की योजना बना रहे हैं।प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (मु.) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सेक्टर-06 थाना सनहा संख्या-08/2026 दर्ज कर* अग्रतर कार्रवाई हेतु सेक्टर-06 थाना के दिवा गश्ती दल के साथ लाइब्रेरी ग्राउंड में पहुंचे। वहां *दो संदिग्ध व्यक्तियों को भागते देखा गया, जिसे गश्ती दल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया।पकड़ाए व्यक्तियों ने अपना नाम राहुल कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-स्व. देवचन्द्र साव, पता-तेतुलीडीह रोड, महतो कॉलोनी, थाना-चास, जिला-बोकारो एवं राजेश कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-स्व. शंभु साव, पता-गोविन्दनगर, थाना-बालूमाथ, जिला-लातेहार बताया।
बरामद सामानों का विवरण उक्त दोनों व्यक्तियों के पास से कुल 09 एटीएम कार्ड, तीन VIVO कंपनी के चालू हालत में स्मार्ट फोन, OPPO कंपनी का एक स्मार्ट फोन एवं एक काला रंग का पर्स, राजेश कुमार के नाम से निर्गत आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं नगद 220 रुपया बरामद किया गया।पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि *वे दूसरे व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसका एटीएम कार्ड, खाता में लिंक मोबाइल नंबर लेकर सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी का पैसा खातों में मंगवाकर उसका एटीएम कार्ड एवं लिंक मोबाइल नंबर का उपयोग कर साइबर ठगी के पैसे की निकासी करते हैं।उपरोक्त बरामद सामानों को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त करते हुए *उक्त दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर साइबर थाना कांड सं.-41/26, दिनांक-06.10.26, धारा-319(2)/317(2)/317(5)/318(4)/111(2) बीएनएस एवं 66(C)/66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।बोकारो साइबर पुलिस द्वारा बहुत ही संजीदगी से साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।छापामारी दल में शामिल थे पु.नि. विक्रांत कुमार (सेक्टर-06 थाना),पु.नि.पिंकू कुमार (साइबर थाना), पु.अ.नि. गौरव गोयल (साइबर थाना),पु.अ.नि. संत कुमार मेहता (साइबर थाना),आरक्षी-565 रितेश कुमार,आरक्षी-448 रमेश कुमार वर्मा।
आज 7 अक्टूबर 2026 बुधवार को दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर बोकारो जेल भेज दिया गया न्यायालय में इसको जोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!