सैपऊ अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल 108 एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया जिला चिकित्सालय
खुमेरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट शैलेंद्र पचौरी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को शीघ्र जिला चिकित्सालय पहुंचाया उनकी सक्रियता के चलते घायल को समय पर उपचार मिल सका
रवि तिवारी की रिपोर्ट