नागेन मोड़ हादसा स्थल पर ट्रैफिक डीएसपी और NHAI टीम ने किया स्पॉट वेरिफिकेशन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

नागेन मोड़ हादसा स्थल पर ट्रैफिक डीएसपी और NHAI टीम ने किया स्पॉट वेरिफिकेशन

:बोकारो के पिंड्राजोरा स्थित नागेन मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है। http://Dy.SP ट्रैफिक अजय प्रसाद, इंस्पेक्टर ट्रैफिक बोकारो, REA बोकारो और NHAI की टीम ने आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को संयुक्त रूप से हादसा स्थल का स्पॉट वेरिफिकेशन किया। जांच में टू-व्हीलर चालक की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग को हादसे का कारण बताया गया है। भविष्य में दुर्घटना ना हो, इसके लिए संभावित रिपोर्ट तैयार की गई है।
पिंड्राजोरा के नागेन मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन और NHAI की टीम ने मौके का स्पॉट वेरिफिकेशन किया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त ट्रक खड़ा है और http://Dy.SP ट्रैफिक अजय प्रसाद अपनी टीम के साथ पूरे घटनाक्रम को समझ रहे हैं। उनके साथ इंस्पेक्टर ट्रैफिक बोकारो, REA बोकारो, रोड सेफ्टी टीम से विशाल पाठक और NHAI के अधिकारी मौजूद रहे।जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि हादसे की मुख्य वजह दोपहिया वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार थी।भविष्य में दुर्घटना ना हो इसके लिए संभावित रिपोर्ट में कई सुधारात्मक उपाय तय किए गए हैं। इसमें NH की ओर आने वाली अप्रोच रोड को लेवल करना, एंट्री पर कर्व की चौड़ाई बढ़ाना, लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाना और कॉशनरी साइनेज लगाना शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इन कार्यों को पूरा कर इस ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इन उपायों पर काम शुरू किया जाएगा ताकि इस ब्लैक स्पॉट पर भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!