चास पुलिस को मिली बड़ी सफलता – 1 महीने से लापता महिला और 2 बच्चों को किया सकुशल बरामद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चास पुलिस को मिली बड़ी सफलता – 1 महीने से लापता महिला और 2 बच्चों को किया सकुशल बरामद

बोकारो की चास मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब एक महीने से लापता महिला और उसके दो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में चास मुफस्सिल थाना में 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है,मामला पेटरवार थाना क्षेत्र का है। दिनांक 18.09.2026 को पेटरवार थाना क्षेत्र निवासी जितेन्द्र तुरी, पिता जहलु तुरी, साकिन पिछरी ने एक लिखित आवेदन दिया था कि 08 वर्ष पूर्व उसकी शादी ग्राम सिन्दुरपेटी, थाना चास मुफस्सिल जिला बोकारो में हुई थी। आवेदक बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके में दो बच्चों के साथ रहती थी।10.09.2026 को आवेदक की पत्नी एवं उनके 02 बच्चों को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की बात कही गई। प्राप्त आवेदन के आधार पर चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 103/26, दिनांक 18.09.2026 धारा 137(2)/140(3) BNS-23 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के लिए चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में आज दिनांक 12.10.2026 को इसी गठित टीम ने वादी की पत्नी एवं उनके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी चास मुफस्सिल पु०अ०नि० प्रकाश मंडल, पु०अ०नि० मो० मौजम्मील,महिला आरक्षी 949 पूनम कुमारी, महिला आरक्षी 830 सुनीता कुमारी और सशस्त्र बल चास मुफस्सिल थाना शामिल थे।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!