शहर कोतवाल आनंद देश मिश्र के नेतृत्व में रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगेंद्रपाल सिंह के द्वारा लगातार सराहनीय गुड वर्क जारी
मुजफ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो रहें है नगर कोतवाल आनंद देश मिश्र व रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगेंद्रपाल सिंह के द्वारा लगातार सराहनीय गुड वर्क जारी है।
रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगेंद्रपाल सिंह महंती चौकी इंचार्जों में शुमार किये जाते है तथा यहां पर तैनात रहते हुए अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतर एवं सार्थक परिणाम देते हुए अपराधियों पर लगाम लगाये हुए हैं।
आज भी शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के निर्देश पर रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगिंदर पाल सिंह अपने चौकी क्षेत्र के सरकारी स्कूल वाली गली न्याजुपुरा थाना कोतवाली में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे तभी सामने से आते हुए एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा लेकिन चौकी इंचार्ज सिंह व उनके अधीनस्थों ने भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली
तो उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पकड़े गए अभियुक्त का नाम नवेद पुत्र इकबाल निवासी न्याजुपुरा थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है तो वही शहर कोतवाली पुलिस की माने तो पकड़ा गया अभियुक्त पहले भी कई मर्तबा जेल जा चुका है।
पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।
रिपोर्टर दीपक कुमार मुजफ्फरनगर