आरोप_प्रत्यारोप

आरोप_प्रत्यारोप : भरतपुर जिले में बयाना क्षेत्र के नगला होता, महरावर में PHC के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भारी लापरवाही का ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है जबकि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) ने इन आरोपों को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। BCMO ने बताया है कि जिस जमीन पर पीएचसी बन रहा है, वहां पहले अवैध अतिक्रमण था।

ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी की नई इमारत के निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य में अत्यंत निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग हो रहा है। कार्य में लापरवाही बढ़ती जा रही है जिससे भविष्य में इमारत की मजबूती पर खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जांच न होने तक वे निर्माण का विरोध जारी रखेंगे।

प्रशासन ने हाल ही में भारी मशक्कत के बाद इस अतिक्रमण को हटवाया है। खाली कराई गई सरकारी जमीन पर अब जनहित में अस्पताल की इमारत खड़ी की जा रही है। BCMO का दावा है कि जिन लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है, वे ही साजिश के तहत काम रुकवाना चाहते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार BCMO ने बताया कि निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए ही घटिया सामग्री के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!