कथारा में नशामुक्त झारखंड को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान, युवाओं को दिलाया संकल्प

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा में नशामुक्त झारखंड को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान, युवाओं को दिलाया संकल्प

बोकारो जिला के कथारा ओपी क्षेत्र में शनिवार 20 जून 2026 को नशामुक्त झारखंड निर्माण को लेकर बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के निर्देश पर शनिवार को कथारा क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से 500 मीटर के दायरे में लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
अभियान के तहत कथारा क्षेत्र, चार नंबर कथारा, गोद गांव, बोरिया उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में जनजागरूकता फैलाई गई। लोगों ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
डॉ.प्रभाकर कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड पुलिस और VBU धनबाद के निर्देश पर 10 जून से 26 जून तक राज्यभर में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान आयोजित हो रहे हैं।वहीं ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें समाज निर्माण से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में एनएस स्वयंसेवक सोनू कुमार शर्मा, करण कर्मकार समेत कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!