भाई को भाई से लड़ाने वाले नेताओं को अब जनता देगी जवाब…..भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा
देवदासपुरा में आंगनवाड़ी भवन लोकार्पण के दौरान नीरजा शर्मा का विपक्ष पर बड़ा हमला,बोलीं….विकास रोकने वालों को जनता उखाड़ फेंकेगी।

holp
राजाखेड़ा।धौलपुर जिले की भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने रविवार को राजाखेड़ा क्षेत्र के दौरे के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।पंचायत समिति राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत सिंघावली कला के गांव देवदासपुरा में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र भवन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षों तक कुछ नेताओं ने केवल झूठे वादे किए,भाई को भाई से लड़ाया,जातीय राजनीति कर समाज को बांटने का काम किया और विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया।लेकिन अब जनता जाग चुकी है और विकास में बाधा बनने वालों को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।भाजपा नेत्री ने फीता काटकर आंगनवाड़ी भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने फूलमालाओं,तिलक और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए नीरजा शर्मा ने कहा कि नौनिहालों का मानसिक और शारीरिक विकास ही समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि नए भवन के बनने से अब गांव के छोटे बच्चों को बेहतर वातावरण, पोषण और शिक्षा की सुविधाएं मिल सकेंगी,जिससे उनका सर्वांगीण विकास होगा।नेत्री शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है,और बीते ढाई वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए गए हैं।उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग केवल थाना-तहसील की राजनीति कर लोगों की भावनाओं से खेलते रहे, लेकिन अब समय बदल चुका है। जनता विकास चाहती है और अब ऐसे नेताओं को पहचान चुकी है जो वर्षों तक केवल भ्रम फैलाकर राजनीति करते रहे।शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास,शिक्षा,सड़क,स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य के लिए वह निरंतर संघर्ष करती रहेंगी और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेंगी।
शेखपुर में विद्यालय क्रमोन्नति की उठी मांग…इसके बाद भाजपा नेत्री का शेखपुर ब्राह्मण गांव में ग्रामीणों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। यहां ग्रामीणों ने राजकीय विद्यालय को कक्षा 8 से बढ़ाकर 12वीं तक क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। लेकिन उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं होने से बच्चों को दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।इस पर शर्मा ने विद्यालय क्रमोन्नति के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में मंगल सिंह निषाद, खुशीलाल निषाद, सतनाम निषाद, रमेश निषाद, ब्रजराज निषाद, रामसेवक निषाद, होतम सिंह, उदय सिंह निषाद, देवेंद्र मुद्गल, जगराम निषाद, रामनिवास निषाद, विपिन तोमर, कपूर चंद, रामखिलाड़ी पाराशर, करन सिंह तोमर, रविशंकर, बालू सिंह, विनोद तोमर, विनोद शर्मा,अशरफी सिंह,राजू तिवारी,रणबीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर