भीषण लू के बीच प्रखंड के आए तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

भीषण लू के बीच प्रखंड के आए तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही

 

b

बोकारो जिला के पेटरवार भीषण लू के बीच प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में 27 मई 2026 बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। हालांकि इस आपदा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है,लेकिन कई जगहों पर पेड़ गिर गए, झोपड़ियां उड़ गईं और आम जनजीवन कुछ समय के लिए पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं पेटरवार छत्रु राम महतो चौक के आसपास कई दुकानों में पेड़ की डाल गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं एन एच 23 सुंदरवन होटल के सामने पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। वही फॉरेस्ट विभाग के द्वारा तुरंत पेड़ को काटकर एन एच से हटाया ।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी का असर देखने को मिला। बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!