पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों मे वृद्धि को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन
ज्ञापन मैं उपखंड अधिकारी से बिजली पानी की समस्या का समाधान पर लगाई गुहार

राजाखेड़ा। ब्लाँक कांग्रेस कमेटी राजाखेड़ा एवं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस की कीमतों मे वृद्धि से महंगाई एवं बिजली पानी की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपा है। राजाखेड़ा निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा करीबन एक सप्ताह में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगभग 10 रु की वृद्धि की है जिससे खाने पीने की चीजों की महंगाई हो गई है। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की गई।
ईंधन के दाम बढ़ने से गरीब परिवार का बजट बिगड़ा
निवर्तमान पार्षद नवल सिंह तोमर ने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले सात दिनों में ईंधन के दाम बढ़ने से खाने-पीने की सभी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे आम गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष रफीक खान ने कहा नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में गहरी निराशा है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। पानी संकट को लेकर जताई नाराजगी ज्ञापन में बताया गया कि राजाखेड़ा क्षेत्र में आए दिन बिजली के तार जलने और लंबे समय तक बिजली कटौती से आमजन गर्मी में परेशान हैं। पेयजल संकट भी गहरा रहा है, कई स्थानों पर पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं। संवेदकों को भुगतान न होने के कारण कई स्वीकृत विकास कार्य रुके हुए हैं। वर्षा ऋतु से पहले नालों की सफाई भी नहीं की गई है। चंबल लिफ्ट परियोजना का लोकार्पण हो चुका है, लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे किसानों को अभी तक पानी नहीं मिल पा रहा है।
बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
निवर्तमान नगर पालिका पार्षद राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया राजाखेड़ा उपखंड से जिला मुख्यालय धौलपुर पुल तक की सड़क खस्ताहाल है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटते भूजल स्तर को रोकने के लिए प्रस्तावित कालीतीर परियोजना को शीघ्र पूरा करने और धनोला घाट के पास एनीकट निर्माण की भी मांग की गई।
राजाखेड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार आमजन की इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं करती और महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगाती, तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जड़ों के साथ नाहर सिंह जाटव, नवल सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू भट्ठा वाले, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष रफीक खान, ब्रह्मचारी, महेश चंद, आरिफ खान, विजय सिंह उर्फ बॉबी जादौन सुलेमान खान, इसरार खान, सीताराम, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर