बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: बेरमो में 3.55 टन अवैध कोयला जब्त, माफियाओं में हड़कंप*
:बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।गोपनीय सूचना के आधार पर 30 मई 2026 शनिवार को सीआईएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीसीएल परियोजना के बी.एण्ड के. एरिया एवं ढोरी एरिया में कोयला चोरी और अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।सीआईएसएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला चोरों एवं अवैध कारोबारियों में भारी दहशत है। इसी क्रम में खासमहल एरिया के प्रदीप होटल के पास चलाए गए विशेष अभियान में लगभग 2.04 टन अवैध कोयला बरामद कर सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द किया गया।वहीं ढोरी एरिया के कारीपानी के एनएसडी चेक पोस्ट के पास से 0.51 टन और अमलो चेक पोस्ट से दिन दयाल चौक के पास से लगभग 0.89 टन अवैध कोयला बरामद हुआ। इस तरह कुल 3.55 टन कोयला जब्त कर सीसीएल को सौंपा गया।उक्त छापेमारी दल में निरीक्षक शिला टोपो, सुनील कुमार,सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी,धर्मेंद्र प्रसाद, राहुल प्रधान, आरक्षक प्रताप शंकर,वी के सोनकर,आरक्षक महिपाल सिंह और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।इस छापेमारी से कोयला माफिया में हड़कंप मच गया है। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि कोयला माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।