चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778
रामपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत घिनारा पहुंचीं सांसद ज्योत्सना महंत, ग्रामीणों से की सीधी मुलाकात
करतला/घिनारा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घिनारा में कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया तथा किसानों और आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
अपने संबोधन में सांसद महंत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की पहचान जल, जंगल और जमीन से है, इसलिए इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और कई क्षेत्रों में ईंधन की किल्लत के कारण आम जनता, किसान, मजदूर और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े कार्यों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है, जिससे किसानों की लागत बढ़ती जा रही है।
सांसद महंत ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और आवश्यक सुविधाओं की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में रामपुर विधायक माननीय श्री फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष श्री मनोज चौहान, युवा नेता सूरज महंत, रूपा मिश्रा, द्रौपदी देवी, संतोषी सोनी, रामकुमार, घिनारा सरपंच श्री दीनानाथ राठिया, पूर्व सरपंच देवकी राठिया, उपसरपंच हेमंत सिंह राठिया, छतर सिंह राठिया, शिवम राय विधानसभा अध्यक्ष, अंकित राय उपसरपंच करतला, जीवित राठिया पूर्व सरपंच, राजू प्रजापति पंच, जयंती राठिया पंच, बालकुंवर राठिया पंच, शांति बाई राठिया पंच, चैत राम प्रजापति, भरत लाल प्रजापति, जय लाल प्रजापति, पीताम्बर राठिया, चित्रा राठिया, आनंद दास महंत, सूक सिंह राठिया, अभिषेक राठिया, दिवाली बाई, सूरज बाई, यशोदा बाई, सुनीता राठिया, रामबाई राठिया (भूतपूर्व सरपंच) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने संबंधित विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आश्वासन दिया।