कसमार चट्टी हरि मंदिर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक हुए शामिल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कसमार चट्टी हरि मंदिर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक हुए शामिल

 

 

बोकारो जिला के कसमार चट्टी स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय हरि कीर्तन एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस धार्मिक आयोजन में बोकारो जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक विशेष रूप से शामिल हुए और भगवान श्रीहरि के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों,संकीर्तन एवं हरिनाम जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि हरि कीर्तन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि समाज को एकता,प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। वर्तमान समय में जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भगवान के नाम का स्मरण लोगों के मन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और नैतिक मूल्यों का संचार करता है।उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। हरि मंदिर में आयोजित यह दो दिवसीय कीर्तन कार्यक्रम लोगों को आपसी भाईचारे के सूत्र में बांधने का सराहनीय प्रयास है। मैं आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं तथा कामना करता हूं कि भगवान श्रीहरि की कृपा सभी पर बनी रहे।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, समाजसेवी,मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!