एसपी बोकारो ने ललपनिया ओपी समेत 6 थानों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन के दिए निर्देश*

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

एसपी बोकारो ने ललपनिया ओपी समेत 6 थानों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन के दिए निर्देश

बोकारो पुलिस अधीक्षक बोकारो ने आज 30 मई 2026 को जिले के कई थानों और ओपी का औचक निरीक्षण किया।एसपी ने ललपनिया ओपी,महुआटांड थाना,जगेश्वर विहार थाना, दनिया पिकेट, रहावन ओपी व झुमरा सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना,ओपी,पिकेट और कैंप क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की।एसपी ने उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया।
सभी लंबित कांडों,वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन करने को कहा गया। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए।एसपी ने प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का भी निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!