कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज-2 में नये पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी से मिले आरसीएमयू प्रतिनिधि

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज-2 में नये पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी से मिले आरसीएमयू प्रतिनिधि, औद्योगिक सौहार्द पर दिया जोर

 

 

बोकारो जिला के सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज-2 परियोजना में नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी के साथ राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक हुई। बैठक का आयोजन परियोजना कार्यालय में किया गया।बोकारो के कथारा क्षेत्र में स्वांग-गोविंदपुर फेज-2 परियोजना के नये परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी से शनिवार को राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। बैठक में श्रमिकों की सुविधा, औद्योगिक संबंध और परियोजना के सुचारू संचालन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के निधन पर 2 मिनट के मौन से हुई। बैठक का संचालन प्रबंधक मानव संसाधन संविराज सिंह ने किया। आरसीएमयू के सदस्यों ने नये पीओ को बुके देकर स्वागत किया। मानव संसाधन अधिकारी संविराज सिंह को भी बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि जब श्रमिक प्रबंधन के कार्य से संतुष्ट रहते हैं तो मजदूर प्रतिनिधि भी खुश रहते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर प्रबंधन की ओर से औद्योगिक संबंध में कोई खटास नहीं होगी तो श्रमिक संगठन भी सकारात्मक सहयोग देगा।नये पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि उनका कथारा क्षेत्र में पहले भी काम करने का अनुभव है। उन्होंने जारंगडीह परियोजना में खान प्रबंधक के रूप में सेवा दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों को प्रावधान के अनुसार सभी सुविधाएं मिलेंगी और इसमें कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।प्रबंधक मानव संसाधन संविराज सिंह ने परियोजना स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर शाखा अध्यक्ष प्रेमजीत प्रसाद, सचिव धनंजय सिंह, सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, ललन राम, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश राम महतो, कृष्णदयाल सिंह, अजय राम, नरेश राम महतो, मुकेश कुमार चौहान, मुकेश साव, आशीष मार्था, मंसू कुमार, मनोरंजन कुमार मंडल, ऊदल कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!