सैपऊ 8 जून
सांसद भजनलाल जाटव के विरोध में विप्र फाउंडेशन ने किया पुतला दहन

सांसद भजनलाल जाटव द्वारा कथित रूप से विप्र एवं अग्रवाल समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में रविवार को विप्र फाउंडेशन कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया इस दौरान समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों और समाजजनों ने हनुमान तिराहा बाजार धौलपुर क्षेत्र में एकत्रित होकर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनकी टिप्पणी को समाज की गरिमा और सम्मान के विरुद्ध बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को किसी समाज विशेष के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद भजनलाल जाटव द्वारा की गई टिप्पणी से विप्र एवं अग्रवाल समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा आयोजकों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
सैपऊ से रवि तिवारी