बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कुएं में गिरने से हिरण की मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खुले कुओं को सुरक्षित करना जरूरी : विष्णु चरण महतो
\बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के हरनाद गांव में शनिवार को एक जंगली हिरण कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत हिरण को कुएं से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद वन विभाग की देखरेख में नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।इस मौके पर वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि जंगलों के आसपास स्थित खुले और असुरक्षित कुएं वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते ऐसे कुओं की घेराबंदी या सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने ग्रामीणों से भी वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
मौके पर वन बचाव समिति के उपाध्यक्ष गंगाधर महतो, वनकर्मी सुरेश टुडू, जगदीश महतो, उदय महतो, सुरेश महतो, ठाकुर महतो, सूरज महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खुले कुओं को सुरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।