बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
चटी गांव में आयोजित अन्नप्राशन समारोह में शामिल हुईं कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी
:बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत चटी गांव में आयोजित अन्नप्राशन समारोह में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी शामिल हुईं। उन्होंने नवजात शिशु को आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि अन्नप्राशन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बच्चे के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।समारोह में गांव के गणमान्य लोग, परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नवजात को शुभाशीष देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।