उपायुक्त के निर्देश पर अमलाबाद में बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीतानाला के पास पकड़कर किया जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

उपायुक्त के निर्देश पर अमलाबाद में बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीतानाला के पास पकड़कर किया जब्त

अवैध बालू खन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए बोकारो जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर 25 जुलाई 2026 शनिवार को देर संध्या बोकारो जिला के अमलाबाद ओपी थाना अंतर्गत विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीतानाला के समीप अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ कर जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सीतानाला इलाके से अवैध रूप से बालू का उठाव और प्रेषण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।
छापामारी के दौरान टीम ने बालू से लदे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ा। चालक और अन्य लोग पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन ट्रैक्टर को मौके पर ही रोक लिया गया।अधिकारियों ने ट्रैक्टर और उसमें लदे बालू को विधिवत जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अमलाबाद ओपी थाना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान कर उन पर खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।इस छापामारी अभियान में खान निरीक्षक श्री अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीता राम टुडू के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उपायुक्त के सख्त निर्देश पर चलाया गया है।प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन , बालू तस्करी और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि राजस्व की हानि रोकी जा सके और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि अवैध बालू खनन के कारण सड़कें और नदी क्षेत्र दोनों प्रभावित हो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!