भोजूडीह ओ.पी. में 27-28 जुलाई को भर्ती आवेदन शिविर, चंदनक्यारी में छूटे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

भोजूडीह ओ.पी. में 27-28 जुलाई को भर्ती आवेदन शिविर, चंदनक्यारी में छूटे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका

 

 

बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी सूचना। सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार पाने का इच्छुक युवाओं के लिए भोजूडीह ओ.पी. थाना परिसर में 2 दिवसीय भर्ती एवं आवेदन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर 27 जुलाई और 28 जुलाई 2026 को भोजूडीह ओ.पी. थाना परिसर में लगाया जाएगा। विशेष रूप से वे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश चंदनक्यारी थाना में आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह अंतिम अवसर है।शिविर में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। जिनमें आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, 10वीं कक्षा का अंकपत्र या प्रमाणपत्र की छायाप्रति और 1 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है।आवेदन प्रक्रिया सुबह से शुरू होगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर सभी दस्तावेजों के साथ पहुंचें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिए गए WhatsApp नंबर 7050838650 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने कहा है कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।महत्वपूर्ण सूचना – रोजगार का अवसर
भोजूडीह ओ.पी. भर्ती/आवेदन शिविर प्रिय बेरोजगार युवाओं,
सुरक्षा क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आपके पास आ रहा है!खास बात: जो अभ्यर्थी किसी कारण से चंदनक्यारी थाना में आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह अंतिम और आखिरी अवसर* है। इसे बिल्कुल न चूकें।समय पर पहुंचें और अपना आवेदन फॉर्म जमा करें कृपया इस सूचना को अपने दोस्तों और जरूरतमंद युवाओं तक जरूर पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!